फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई के समय नदारद रहे पांच अफसरों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अमर उजाला के माई सिटी में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर डीएम ने पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह सभी अधिकारी 26 जून को जन के सुनवाई के निर्धारित समय पर कार्यालय से गायब थे, जबकि कुछ फरियादी इनके कार्यालय में अपनी समस्या लेकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

इस नोटिस में डीएम ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जनु सनवाई के समय कार्यालय में मौजूद रहने का आदेश दिया है। अमर उजाला ने 26 जून को विकास भवन में संचालित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, डीपीआरओ, पीडी राजकीय निर्माण निगम, एई लघु सिंचाई के साथ ही बीएसए कार्यालय का जनसुनवाई समय सुबह 9 से 11 बजे के मध्य यथा स्थिति परखी थी।
इस दौरान सभी अधिकारी अपने कार्यालय से गायब थे। वहीं कुछ फरियादी अपनी समस्या को लेकर कार्यालय के सामने बैठे थे। इस खबर का प्रकाशन 27 जून के अंक में किया गया था। इस समाचार को संज्ञान में लेते हुए डीएम ओमप्रकाश आर्य ने सभी पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें कहा है कि इससे पहले भी उनके द्वारा जन सुनवाई समय में सभी अधिकारियों को कार्यालय में मौजूद रहने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके बाद भी आपके द्वारा जन सुनवाई समय में कार्यालय में मौजूद न रहकर अनुशासनहीनता की गई है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है।
जवाब न देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह जनसुनवाई के समय कार्यालय में उपस्थित रहें। अन्यथा की स्थिति में अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरुद्घ एकतरफा कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें