फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, महादेव का जलाभिषेक

Sat, 18 Feb 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शनिवार को सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।   -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। महाशिवरात्रि पर शनिवार को सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। भोर से ही शुरू हुआ देवाधिदेव महादेव की आराधना का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान शिवालयों पर शिवभक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। फाल्गुन कृष्ण पक्ष तेरस को मनाया जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व शनिवार को जिले में परंपरागत ढंग से मनाया गया। भोर से ही शिवभक्त सिरसिया के सोहेलवा जंगल स्थित विभूतिनाथ मंदिर पहुंचे जिन्हें जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। मंदिर का द्वार सुबह 4:45 पर खोला गया। द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता जलाभिषेक के लिए लग गया।
विज्ञापन


सुबह शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालु दिनभर कतारबद्ध देखे गए। इसके साथ ही भिनगा नगर के राजर्षि काली मंदिर स्थित शिवालय, तीन शिवाला मंदिर, गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी महादेव, जमुनहा के जगपतीनाथ, इकौना के बेचूबाबा, कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महराज सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने अराध्य देव महादेव का जलाभिषेक किया। जिनके द्वारा अपने आराध्य बाबा भोलेनाथ को दूध, गंगाजल, शहद, रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, मदार, धतूर, गांजा, बेर, गन्ना, शमीपत्र, गुड़, भस्म, रोली आदि से जलाभिषेक कर सुख व समृद्धि की कामना की गई।
वहीं महाशिवरात्रि पर सुहागिनों व युवतियों ने निर्जला व्रत रख माता उमा व शिव का पूजन अर्चन किया। इस दौरान भिनगा, जमुनहा व इकौना में शिव विवाह पर झांकी भी निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए। इस दौरान भिनगा, इकौना, जमुनहा, कटरा, तुलसीपुर सहित कई अन्य स्थानों पर देवाधिदेव महादेव की बरात निकाली गई जिसमें शामिल लोग हरहर महादेव का उद्घोष कर रहे थे।
विज्ञापन


चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
सिरसिया के विभूति नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने के कारण गुप्त गंगा व मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सिरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे जिनके द्वारा जलाभिषेक भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम नेहा प्रकाश, एसपी प्राची सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने स्थानीय पुलिस के साथ विभिन्न शिवालयों पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिवरात्रि पर प्राचीन स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम कई अन्य स्थानों पर रुद्राभिषेक के साथ भंड़ारे का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने शामिल होकर भोलेनाथ की कृपा हासिल की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें