फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षा मित्रों ने पीएम को भेजा ज्ञापन

Mon, 19 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षा मित्रों ने स्थाईकरण किए जाने की मांग का प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में भिनगा सांसद राम शिरोमणि वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्र बीते 23 वर्ष सेे शिक्षामित्र के बतौर अपना कार्य कर पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हें। एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद बौद्ध ने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षामित्रों को स्थाई कराए जाने की मांग प्रधानमंत्री से की।
ज्ञापन देने वालों में शामिल जिला महामंत्री अजय कुमार अस्थाना, ओम प्रकाश वर्मा, ओंकारनाथ चौधरी व राजेंद्र प्रसाद यादव इत्यादि ने बताया कि लगातार प्रयासों के बावजूद शिक्षामित्रों का भविष्य अंधकारमय बना है। इसी कारण प्रदेश के करीब छह हजार शिक्षामित्र अब तक अपनी जान भी दे चुके हैं। पीएम ने वाराणसी में एक सभा में कहा था कि शिक्षामित्रों के भविष्य की जिम्मेदारी उनकी है। इस लिए 2024 में होने वाले चुनाव से पहले उनका स्थाई करण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें