फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शाहबान, अरमान, करिश्मा और बीना ने मारी बाजी

Tue, 06 Feb 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। कंपोजिट विद्यालय जमुनहा में सोमवार को वार्षिकोत्सव व अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर कई खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता में हिमांशु गुप्ता की टीम अव्वल रही। जबकि सुषमा की टीम को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शाहबान अव्वल रहे। अकरम दूसरे और उमेर तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में अरमान ने बाजी मारी। जबकि चिराग मिश्रा दूसरे और श्यामू तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में करिश्मा पहले स्थान पर रही। जबकि रेहाना दूसरे और कुषमा तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीना ने बाजी मारी। जबकि शायदा दूसरे और शबनम तीसरे स्थान पर रही। कहानी लेखन प्रतियोगिता में शिवा गुप्ता पहले, हिमांशु गुप्ता दूसरे संतोष कुमार वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान शिक्षक विनोद कुमार शर्मा ने निपुण भारत, नेट परीक्षा, पवन कुमार वर्मा ने आयरन डे व डी-वार्मिंग डे के बारे में बताया। वीरेंद्र मौर्य ने रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। अखिलेश कुमार वर्मा ने डीवीटी के बारे में जानकारी दिया। वहीं हरि गोविंद ने अटल आवासीय योजना के बारे में जानकारी दी। विजेताओं को मुख्य अतिथि सुंदर लाल मौर्य सम्मानित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें