फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से सात गांवों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के सात गांवों को चयनित किया गया है। इसमें सिरसिया व इकौना के एक एक तथा गिलौला के पांच गांव शामिल हैं। इन गांवों में सर्वांगीण विकास के लिए दस कार्य क्षेत्र बनाए गए हैं। इसमें वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण व आजीविका के साथ कौशल विकास शामिल है। गांव के विकास के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। चयनित प्रति गांव पर 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नीति आयोग के तहत श्रावस्ती जिला आकांक्षी जिले के रूप में शामिल किया गया है। जहां विकास के लिए कई संभावनाएं हैं। इसलिए जिले में सात गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है। इसमें विकास के लिए दस बिंदु दिए गए हैं। जिसमें पेयजल व स्वच्छता से लेकर कौशल विकास तक शामिल है। चयनित प्रत्येक गांव पर 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसमें से दो लाख रुपये गांव में गैप फीलिंग क्रिया कलापों पर, एक लाख रुपये ग्राम स्तर पर तकनीकि संसाधन सहायता, प्रशिक्षण व जागरूकता पर, आधारभूत संरचना के अंतर्गत दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पैसे का आवंटन दो किश्तों में होगा। पचास प्रतिशत की प्रथम किश्त चयन के तत्काल बाद दी जाएगी। गांवों के विकास के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

यह गांव चयनित
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सिरसिया विकास खंड के कोयलहवा, गिलौला विकास खंड के लोहरासपुर निरहा, भड़ौरा, बेलवा खतीब, इमिलिया नारायान व औरैया निधान गांव का चयन किया गया है, जबकि इकौना में बसभरियापुरैना गांव का चयन किया गया।
गांवों में होंगे यह कार्य
पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण मार्ग एवं आवास, बिजली एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियों का विकास, वित्तीय समावेशन, डिजिटली करण एवं आजीविका व कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य करते हुए पेयजल व स्वच्छता से संबंधित आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा। ठोस व द्रव्य अवशिष्ट निपटान सुविधाओं का विकास, विद्यालयों व आंगनबाड़ी में शौचालय निर्माण व वृहद मरम्मत कार्य, संपर्क मार्ग का निर्माण, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट की स्थापना का कार्य किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित सात गांवों में विकास कार्यों के लिए योजना बनाई जा रही है। जिन गांवों में जो आवश्यकता होगी उसी के अनुसार विकास होगा। कार्य योजना जिले स्तर पर स्वीकृत होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - राकेश रमन, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें