फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 40 में से सात शिकायतों का हुआ निस्तारण

Sun, 14 Dec 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। फरियादियों को त्वरित न्याय दिलवाने के लिए शनिवार की जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने हरदत नगर गिरंट और सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा ने मल्हीपुर थाने पर समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


समाधान दिवस में राजस्व वादों की संख्या अधिक रही, जिसके चलते 40 शिकायतों में से सिर्फ सात का ही मौके पर समाधान हो सका। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि हरदत्त नगर गिरंट थाने पर सभी तीन शिकायतें राजस्व से संबंधित रहीं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

इकौना थाने पर पांच में से एक, मल्हीपुर थाने पर चार में से एक, सिरसिया थाने पर चार में से एक, कोतवाली भिनगा पर आई एक शिकायत, सोनवा पर सात में से एक, नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती पर चार और गिलौला थाने पर आईं 12 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राहुल भाटी ने बताया कि समाधान दिवस में आए वादों के निस्तारण के लिए टीम बना कर मौके पर भेजी गई है। शीघ्र ही सभी का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें