नेपाल सीमा पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।- स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। भारत-नेपाल की खुली सीमा के रास्ते आने वाले संदिग्धों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार शाम सिरसिया पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय पुलिस व एसएसबी टीम के साथ नाका गुर्जर गौरी पहुंची। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के साथ पैदल गश्त की। उस दौरान गुजरे लोगों को रोक कर उनके प्रपत्रों की जांच की। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि नेपाल सीमा से सटे सिरसिया व मल्हीपुर क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार एसएसबी जवानों के साथ गश्त कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु के प्रवेश को रोकने के लिए सीमा पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।