फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी भूमि पर बने सात और मदरसे हुए सील, अब तक 41 मदरसे सील किए गए

Thu, 01 May 2025 05:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में बिना मान्यता और सार्वजनिक भूमि पर संचालित मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को सात और मदरसे सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
श्रावस्ती में सील किया गया मदरसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले में बगैर मान्यता व सार्वजनिक भूमि पर संचालित मदरसों पर कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम की ओर से जमुनहा तहसील क्षेत्र में सात मदरसों को सील किया गया। इसके साथ ही जिले में अब तक सील हुए मदरसों की संख्या 41 पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर नेपाल सीमा क्षेत्र में संचालित मदरसों की जांच लगातार जारी है। इसके साथ ही जारी है उन्हें सील करने की कार्रवाई। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार जमुनहा विजय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में गिरंट पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम रामपुर बस्ती के मजरा बस्ती पुरवा में कब्रिस्तान की भूमि पर स्थित मदरसा दारुल उलूम गौसिया फैजाने रजा को सील किया।

ये भी पढ़े- UP: जाति जनगणना पर अखिलेश यादव बोले- 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता मतलब सौ फीसदी जीत है
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने रामपुर बस्ती के ही मजरा मंशापुरवा में ग्राम समाज की भूमि पर बना मदरसा गौसिया ताजुल उलूम, रामपुर बस्ती गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर स्थित मदरसा गाजिया अनवारे रजा, नंगई में नवीन परती की भूमि पर बना मदरसा गौसिया फैजाने रजा शमशुल उलूम, बेगमपुर के हसनपुर में खलिहान की भूमि पर बने मदरसा गौसिया जियाउल कुरान, आलागांव में नवीन परती की भूमि पर बना मदरसा गुलशने मदीना, बनकटवा महोली में खलिहान की भूमि पर बना मदरसा गौसिया निशबाहुल उलूम को सील किया।

ये भी पढ़े- उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: जगदीप धनखड़ बोले- अभिव्यक्ति अगर पराकाष्ठा पर चली जाए तो अधिकार विकार बन जाता है

विदित हो कि जिले में अब तक कुल 41 मदरसों को सील किया जा चुका है। यह कार्रवाई अभी जारी है। ऐसे में कई और मदरसों पर भी कार्रवाई संभव है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें