फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे से बिजली को तरस रही सात लाख आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा का इनकमिंग फीडर जलने से शनिवार दूसरे दिन भी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भिनगा नगर की आपूर्ति दोपहर बाद बहाल करा दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति 36 घंटे के बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इससे करीब सात लाख लोग अंधेरे में रहने को विवश रहे। वहीं कॉर्पोरेशन कर्मी जल्द ही आपूर्ति बहाल कराने की बात कह कर उपभोक्ताओं का फोन काट रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में शुक्रवार भोर गरज चमक के साथ हुई बरसात के बीच अचानक 132 केवीए उपकेंद्र पर फाल्ट आ जाने से समूचे जिले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। शाम को फीडर दुरुस्त कर बंजारनपुरवा व गिलौला क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई। वहीं आपूर्ति बहाल होते ही 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा का इनकमिंग फीडर जल गया। जिससे इकौना, सीताद्वार, कटरा व घोलिया उपकेंद्र के साथ ही भिनगा नगर सहित कलेक्ट्रेट, अस्पताल, लक्ष्मनपुर, नवोदय विद्यालय, भंगहा, मछरिहिवा, सेमरी फीडर की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही।
इसे शनिवार को भी बहाल नहीं किया जा सका है। पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे भिनगा टाउन के फीडर नंबर एक, कलेक्ट्रेट व अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। वहीं शेष क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 36 घंटे बाद भी बाधित है। इससे करीब सात लाख आबादी 36 घंटे से आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रही है। लगातार आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण, सेलफोन आदि पूरी तरह से खामोश हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति भी बाधित है। इससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। वहीं कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन करने पर जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर अपने सेल फोन बंद कर दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। वहीं इस संबंध में अधिशासी अभियंता पावर कार्पोरेशन रमाशंकर मौर्य बताते हैं कि आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास लगातार जारी है। उम्मीद है जल्द ही सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें