श्रावस्ती। पुलिस लाइन में विवेचकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को समाप्त हुआ। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। एसपी प्राची सिंह ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक सहित सीओ कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी व आरक्षी को कुशल विवेचना के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया। जिनमें 200 प्रशिक्षणार्थी वर्चुअल माध्यम से शामिल रहे।
जिन्हें स्वयं एसपी, एएसपी व सीओ सहित ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तथा निरीक्षकों ने प्रशिक्षित किया। इस दौरान उन्हें मेडिको लीगल इंजरीज, फॉरेंसिक एविडेंस, क्राइम सीन मैनेजमेंट, घटनास्थल को सुरक्षित करने, सबूत एकत्र करने, वन अधिनियम एवं गोवध अधिनियम में विवेचनाओं की गुणवत्ता केस स्टडी समेत अन्य जानकारियां दी गईं।
कार्यशाला के अंतिम दिन एसपी ने उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सराहनीय योगदान के लिए एसपी ने प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।