फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रदेशस्तरीय स्पर्धा में खेलेंगे सात एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गोंडा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंडलीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सात खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन




अयोध्या में 12 व 13 जनवरी को प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंडलीय चयन ट्रायल में जिले के 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से सात खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जगह बनाई।



प्रशिक्षक विवेक कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में 110 मीटर हर्डल में आदर्श सिंह, 100 मीटर दौड़ में स्वतंत्र यादव, 200 मीटर में रंजीत यादव, 1500 मीटर दौड़ में प्रवेश लाल, 3000 मीटर दौड़ में हर्षित राणा, गोला फेंक में अभिनंदन व त्रिकूद में नरेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें