फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भूमि विवाद के मामलों का कराया निपटारा

Thu, 09 Apr 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भूमि विवाद को निस्तारित करने के लिए मौके पर पहुंचे एसडीएम इकौना। - फोटो : भूमि विवाद को निस्तारित करने के लिए मौके पर पहुंचे एसडीएम इकौना।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भूमि विवादों का निपटारा करने के लिए डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी की ओर से अभियान की शुरुआत की गई है। मंगलवार को अभियान के तहत तीनों तहसीलों में कुल 60 मामलों का निपटारा कराया गया।
विज्ञापन

भूमि विवादों का पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हो सके इसके लिए तहसीलस्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। भिनगा तहसील क्षेत्र में एसडीएम आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में छह मामलों का निपटारा कराया।
इकौना तहसील में एसडीएम पियूष जायसवाल के नेतृत्व में 44 मामलों का निपटारा हुआ। जमुनहा तहसील क्षेत्र में एसडीएम एसके राय के नेतृत्व में 10 मामलों का निपटारा हुआ। डीएम ने बताया कि राजस्व व भूमि विवादों में त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके तहत यह अभियान सात अप्रैल से प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में 190 गांव को लिया गया है। थानावार राजस्व व पुलिस की दो-दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

राजस्व टीम में प्रभारी के रूप में तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक के साथ चार लेखपाल शामिल हैं। वहीं पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक व चौकी प्रभारी के साथ चार आरक्षी शामिल हैं। प्रत्येक टीम सप्ताह के मंगलवार व शुक्रवार को भूमि विवाद संबंधी गांवों में जाकर सहमति के आधार पर विवाद का निस्तारण कराएंगी। इसके लिए दोनों पक्षों को पहले ही सूचना दी जाएगी, जिससे कि संबंधित पक्ष मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें