डीडीआरसी भिनगा में आयोजित कैंप में जांच कराते दिव्यांगजन।
- फोटो : डीडीआरसी भिनगा में आयोजित कैंप में जांच कराते दिव्यांगजन।
श्रावस्ती। दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान करने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय एकीकृत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 192 दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान किया गया।
शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में डीएम के निर्देश पर किया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि शिविर आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समस्त सुविधा प्रदान करना था। शिविर में 176 आयुष्मान कार्ड, 13 दिव्यांगजन प्रमाणपत्र व तीन मानसिक मंदित दिव्यांगजन को चिकित्सकीय सलाह दी गई। साथ ही फिजियोथेरेपी, बेरा जांच और करेक्टिव सर्जरी के लिए भी चिह्नांकन किया गया। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति , रेडक्रास सचिव अरुण कुमार मिश्र, रेडक्रास सदस्य पवनेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।