फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों में लंबित विवेचनाओं का करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला व इकौना थाने का रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गिलौला में 36 व इकौना में 39 लंबित विवेचनाओं एएसपी ने नाराजगी जताते हुए दस दिनों में उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया। थाना परिसर,महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया। दोनों ही थानों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगामी महाशिवरात्रि व होली के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे रविवार को गिलौला थाने पहुंचे। समीक्षा बैठक के दौरान गिलौला में उन्हें 36 विवेचनाएं लंबित मिली। जिस पर नराजगी जताते हुए विवेचकों को दस दिनों में विवेचनाओं के निस्तारण करने को कहा। साथ ही वांछित व वारंटी को गिरफ्तार करने, लंबित प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने का निर्देश भी दिया। थाने में रखे माल मुकदमाती की जांच की। थाना परिसर, आगंतुक कक्ष , हवालात, बैरक, मालखाना, भोजनालय, थाना कार्यालय में रजिस्टर भी चेक किये।
इसके बाद वह इकौना थाने पहुंचे। जहां समीक्षा के दौरान उन्हें 39 विवेचनाएं लंबित मिली। देरी पर नाराजगी जताते हुये यहां भी दस दिनों में विवेचनाओं के निस्तारण को कहा। थाना परिसर, हवालात, बैरक, मालखाना आदि का निरीक्षण किया। यहां मिली खामियों को दूर करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश जारी किये। उन्होंने थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारियों से कहा कि थाने पर जो भी महिलाएं शिकायत लेकर आएं। उनकी समस्या को सरलता पूर्वक सुने और यथाशीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान थाने में तैनात सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें