फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में करें शिकायतों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाना व भिनगा कोतवाली का रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की। इस दौरान कई विवेचनाएं लंबित मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए विवेचकों को 15 दिन में शिकायतों व विवेचनाओं का निपटारा करने को कहा। वहीं खामियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सिरसिया थाने का अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों का रखरखाव व परिसर की साफ सफाई का निर्देश दिया। थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित अहकमात की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें 51 विवेचनाएं व 32 प्रार्थना पत्र एवं 30 मुख्यमंत्री पोर्टल के प्रार्थना पत्र लंबित मिले।
इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने शिथिलता बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं पंद्रह दिनों में सभी विवेचनाओं व शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं भिनगा कोतवाली में अपराध समीक्षा के दौरान 78 विवेचनाएं तथा 50 प्रार्थना पत्र लंबित पाए गए। जिसे 15 नवंबर तक निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही दीपावली, धनतेरस तथा भैया दूज पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें