फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दूसरे चरण के लिए 16 नवंबर से होगी स्वगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जनगणना की तैयारियों के लिए डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगा। इससे पहले 16 नवंबर से स्वगणना कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति के महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराती है। यह देश के भविष्य की योजनाओं और विकास की दिशा तय करने का आधार है। ऐसे में सभी अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाएं। डीएम ने कहा कि हर शहर, हर गांव में कोई भी जनगणना कार्य से छूटने न पाए, इसका सभी लोग ध्यान रखें। स्व-गणना को सभी विशेष प्राथमिकता दें और जिम्मेदार अधिकारी शिक्षित व युवा वर्ग को स्वयं जानकारी दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।
एडीएम ललित कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय प्रशिक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सात से नौ अक्तूबर तक और 12 से 14 अक्तूबर तक होगा। प्रशिक्षण में क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करने वाले कार्मिकों को जनगणना प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। जनगणना के द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों में मूलभूत, जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, प्रवास और प्रजनन संबंधी जानकारियां संकलित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें