फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मसंयम व सत्कर्मों से होता है कल्याण : सुलभ सागर

विज्ञापन
दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करते अनुयायी। - फोटो : दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। दिगंबर जैन मंदिर कटरा में चार दिवसीय जप तप कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव जैन की अध्यक्षता में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान आचार्य 108 सुलभ सागर महाराज ने लोगों को उपदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आचार्य ने कहा कि मनुष्य को भगवान संभवनाथ के बताए मार्गों पर चलना चाहिए। भगवान से लोगों को आत्मसंयम व सत्कर्मों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। इसी से आत्मकल्याण भी संभव है। उन्होंने कहा कि शांति विधान और महाप्रसाद जैसे आयोजनों से न केवल भगवान संभवनाथ के जीवन और सिद्धांतों को याद किया जाता है, बल्कि समाज में धर्म और संस्कृति की स्थापना भी होती है। इस मौके पर महेंद्र जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, बबलू जैन, गौरव जैन, राजेंद्र जैन, नयन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें