फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, जुर्माना भी लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र निवासी एक किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी विमल वर्मा को मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो निर्दाेष कुमार के कोर्ट 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। अर्थदंड जमा न करने पर अभियुक्त को 10 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने 30 सितंबर 2022 को थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी भाई का एडमिशन करवाने स्कूल गई थी। वहां से वापस लौटते समय उसे विमल वर्मा ने अपने बहनोई दिनेश कुमार वर्मा के साथ जबरन बाइक पर बैठा लिया। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी और किशोरी को लेकर दोनों राजस्थान चले गए। वहां विमल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर उसे वापस घर छोड़ दिया और विमल ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें