फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मौसम बदलता देख फसल व भूसा सहेजने में जुटे किसान

Mon, 28 Apr 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बदलते मौसम को देख फसल व भूसा सहेजने में जुटे किसान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज रविवार सुबह अचानक बदल गया। सुबह से ही घने बादल छा गए। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती धूप से काफी राहत मिली। इस बीच चलने वाली पूर्वा हवाओं से उमस भी बढ़ी रही। इन सबसे बेपरवाह किसान आंधी-पानी की आशंका को लेकर गेहूं की फसल व भूसा सहेजने में जुट रहे।
विज्ञापन

जिले में विगत कई दिनों से निकलने वाली चिलचिलाती धूप व गर्म लू के थपेड़ों से रविवार को लोगों को राहत मिली। सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि इस दौरान किसानों को चिंता सताने लगी। आंधी व पानी की आशंका को देखते हुए किसान खेतों में काट कर रखी गई गेहूं की फसल व मड़ाई के बाद रखे भूसे को सुरक्षित करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें