श्रावस्ती। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र निवासियों के मोबाइल या तो वह स्वयं भूल गए या फिर कहीं गुम हो गए थे। इन्हें खोजने के लिए अपराध शाखा की टीम को लगाया गया था। टीम ने ऐसे 24 मोबाइल खोज निकाले। इनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। जिन्हें गुरुवार को उनके स्वामियों को सौंप दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने 24 मोबाइल बरामद किए हैं। इन्हें इनके स्वामी महिला आरक्षी यातायात कार्यालय विभा कुमारी, लक्ष्मनपुर चौकी में तैनात आरक्षी अभिषेक सिंह, पुरानी बाजार निवासी राज कुमार गुप्ता, मुराउपुरवा निवासी विसंभर, मनोहर पुर निवासी रामहित पांडेय, मुबारक नगर निवासी आरिफ खान, सिरसिया निवासी भोलू, विशुनापुर पड़वलिया निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव, गिलौला निवासी रामसमुझ, चिरैया निवासी अजय कुमार, इमिलिया निवासी अविनाश मिश्रा को सौंप दिया गया है।
इसके साथ ही पुरानी बाजार भिनगा निवासी मोहम्मद इमरान, पटेल नगर निवासी हिमांशू, रंकिनपुरवा पटखौल निवासी जाबिर अली, तालबघौड़ा निवासी मंगल यादव, सत्तीचौरा भिनगा निवासी पूरन, बेलवा राघव निवासी दल शृंगार, उमायल खुर्द निवासी किशन कुमार, बहादुर पुरवा निवासी अब्दुल वाहिद, नई बाजार भिनगा निवासी पंकज कुमार, पुरानी बाजार निवासी राजन, सेमरी चकपिहानी के मजरा गोलउतपुर निवासी मालिकराम यादव, खेदूपुरवा निवासी क्षितिज यादव तथा योगेश कुमार के भी मोबाइल वापस किए गए हैं।