फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक व ग्राहक सेवा केंद्रों में जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बैंक शाखाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस की ओर से गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाली बैंक शाखाओं व ग्राहक सेवा केंद्रों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर सभी थाना व चौकी प्रभारियों की ओर से बैंक शाखाओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांची।
वहीं सीओ सिटी हौसला प्रसाद ने लक्ष्मनपुर क्षेत्र की बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी, सायरन सहित वाहनों की जांच की। क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने गिलौला व इकौना क्षेत्र की बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही बगैर मास्क व गमछा लगाए बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें