फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को बेहतर बनाना स्काउटिंग का उद्देश्य

विज्ञापन
चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मौजूद स्काउट व गाइड। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में शुक्रवार से स्काउट गाइड का प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की। इस दौरान स्काउट व गाइड को उद्देश्य व व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य मुन्ना लाल यादव ने कहा कि अच्छा व्यक्ति बनने के लिये स्काउटिंग आवाहन कर रहा है कि ‘आओ हमारे घेरे में आओ’। हम आपको अच्छा व्यक्ति बनाना चाहते हैं। इसके लिए आपको सतत प्रयत्न करना होगा। जो इंद्र धनुष देखना चाहते हैं उन्हें वर्षा जनित असुविधाओं से भी रूबरू होना पडे़गा। स्काउटिंग उद्देश्य है, युवाओं को बेहतर बनाना ताकि वह अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकें।
स्काउट प्रशिक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि स्काउटिंग व्यक्ति में छिपे गुणों को उभारना जानती है। युवाओं के व्यक्तित्व में छिपे गुणों को विकसित करने के बहु आयामी कार्यक्रम स्काउटिंग के पास है। हर व्यक्ति में आगे बढ़ने और प्रतिस्पर्धा करने के गुण होते हैं। जरूरत है उन्हें तराश कर धारदार और सार्थक बनाने की। जो युवा पीढ़ी में मानवीय गुणधर्मिता को विकसित करने के साथ सुव्यवस्थित कैरियर विकसित करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन

स्काउटिंग सदैव ही व्यक्ति में सकारात्मक सोच विकसित करने में सक्षम है। तकनीकी प्रशिक्षण तो मात्र 15 प्रतिशत ही सफलता की भागीदारी प्रदान करता है। 85 प्रतिशत सफलता तो सुलझे हुए व्यक्तित्व के कारण ही मिलती है। इस मौके पर एसबी शुक्ला, कौशल यादव, श्वेता सिंह यादव, पंकज द्विवेदी सहित काफी संख्या में स्काउट व गाइड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें