फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चे मिले कम, नहीं सुना सके एबीसीडी

विज्ञापन
सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बरगदवा का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी छात्रों की उपस्थित व शिक्षण व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसा ही कुछ सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बरगदवा व विशुनापुर पड़वलियां में शुक्रवार को देखने को मिला। जहां डीएम व सीडीओ के निरीक्षण में छात्रों की उपस्थिति आधे से भी कम मिली। इसके साथ ही शिक्षण व्यवस्था भी बदहाल मिली।
विज्ञापन

सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बरगदवा का शुक्रवार को डीएम ओपी आर्य व सीडीओ अवनीश राय ने निरीक्षण किया। छात्र उपस्थित पंजिका के निरीक्षण में कक्षा 01 में 46 बच्चों के सापेक्ष 26, कक्षा 02 में 30 के सापेक्ष 20, कक्षा 03 में 19 के सापेक्ष 09, कक्षा 04 में 21 की जगह 08 तथा कक्षा 05 में 19 के सापेक्ष 05 बच्चे उपस्थित मिले।
अधिकतर बच्चे यूनिफॉर्म में नही थे। बच्चों की संख्या कम होने का कारण पूछने पर शिक्षक कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके। इस दौरान डीएम ने कुछ बच्चों से हिंदी वर्णमाला के शब्द पूछे। इस पर बच्चे कुछ भी बता नहीं सके। विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था ढंग से नहीं मिली। इस पर डीएम ने सहायक शिक्षक को फटकार लगाते हुए प्रधान से संपर्क कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वहीं परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की छत टपकने पर ग्राम प्रधान को उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर पड़वलिया पहुंचे। विद्यालय में अध्यापक सियाराम मौजूद मिले। इस दौरान डीएम ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के बारे में पूछा। इस पर बच्चे संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके।
परिसर में ही संचालित प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर पड़वलिया के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका पूजा कैराती अनुपस्थित मिली। सहायक अध्यापक मनीष सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापिका मध्याह्न भोजन के बाद चली गई। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने प्रधानाध्यापिका पूजा कैराती से स्पष्टीकरण तलब किया। मध्याह्न भोजन सैंपल न रखने व बच्चों की उपस्थिति पंजिका न भरने पर सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें