श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार से पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता ने स्काउट ध्वजारोहण तथा दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान स्काउट गाइडों ने परेड कर सलामी दी।
प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट को तीन प्रतिज्ञाओं और 9 नियमों के अधीन काम करना चाहिए। शिक्षक गिरीश मिश्रा ने कहा कि स्काउट और गाइड का मूलमंत्र ही सेवाभाव है। जिला स्काउट संगठन कमिश्नर रोहित पांडे ने कहा कि आर्मी, पुलिस व सीआईएसएफ आदि की नियुक्ति में भी स्काउट गाइड को लाभ दिया जाता है। इस मौके पर प्रशिक्षक काईमा, राजेश कुमार यादव तथा प्रवक्ता आदर्श कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, केसा देवी तथा प्रशिक्षु प्रीति पाठक, प्रतिभा पाठक, रेनू सिंह, विवेेक मिश्रा व पुनीत कनौजिया आदि मौजूूद रहे।