फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी वर्णमाला सुनाने पर डीएम ने बच्चों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की स्थिति सुधर नहीं रही है। शिक्षक व शिक्षामित्र बिना बताएं ही विद्यालय से नदारद हो रहे हैं। इसका खुलासा बुधवार को डीएम के निरीक्षण में हुआ। इस पर अनुपस्थित शिक्षिका व शिक्षामित्र को चेतावनी जारी की गई। वहीं स्कूल के बच्चों ने डीएम को हिंदी वर्णमाला ही नहीं गणित व अंग्रेजी के सवालों का जवाब दिया। इस पर डीएम ने उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय सेमरा सोनबरसा का बुधवार को डीएम यशु रुस्तगी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक उपस्थित पंजिका देखने पर पाया कि यहां पर प्रधानाध्यापक प्रहलाद नारायण, सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार, रीना, अमीशा एवं अंजू आर्या तथा शिक्षामित्र साधना शर्मा तैनात है।
इसमें शिक्षामित्र साधना शर्मा, सहायक अध्यापक अमीशा व अंजू अनुपस्थित मिली। इस पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि दोनों शिक्षिकाएं बीआरसी कार्यालय गई हैं। वहीं शिक्षामित्र के नदारद होने की सूचना एवं उनकी उपस्थित पंजिका न प्रस्तुत करने पर डीएम ने सुधार न होने पर सभी को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्कूल के मध्याह्न भोजन में तहरी बनी थी, जबकि मेन्यू के अनुसार बच्चों को दूध नहीं दिया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 17 जुलाई से दूध नहीं दिया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से बच्चों से जोड़, घटाना, हिंदी वर्णमाला के बारे में डीएम ने पूछा। इसका बच्चों ने ठीक जवाब दिया।
बच्चों का जवाब सुन कर डीएम ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इसी के बाद डीएम जूनियर हाईस्कूल सिरसिया पहुंची। वहां शिक्षकों को निर्देश दिया कि यदि बच्चे दो दिन से ज्यादा दिनों तक विद्यालय न आए तो इसका कारण अभिभावक से मिल कर पता करें।
इस दौरान बीएसए को निर्देश दिया कि स्कूल समय में कोई भी शिक्षक कहीं न जाए। यदि ऐसा भविष्य में पाया जाता है तो चेतावनी नहीं सीधे कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें