फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हाईस्कूल में सौरभ व इंटरमीडिएट में रक्षा सुमन रहीं टॉपर

Fri, 02 May 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित संस्कृत बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। इसमें हाईस्कूल में सौरभ पाठक व इंटरमीडिएट में रक्षा सुमन ने जिला टॉप किया।
विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल (पूर्व मध्यमा द्वितीय) के पंजीकृत 75 में से 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 40 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट (उत्तर मध्यमा द्वितीय) के पंजीकृत 23 विद्यार्थियों में से 19 ने परीक्षा दी थी, जिसमें 18 उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में बेहतर परिणाम आने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

हाईस्कूल की परीक्षा में श्री सुरभारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गिलौला के सौरभ पाठक 76.71 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बने। वहीं इंटरमीडिएट में श्रीराम जानकी संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय इकौना की रक्षा सुमन 72.41 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें