नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान करते चुनाव अधिकारी।
- फोटो : नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान करते चुनाव अधिकारी।
श्रावस्ती। भिनगा तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में बृहस्पतिवार को शपथ आयुक्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। इस दौरान 11 मतों से सत्यदेव मिश्र निर्वाचित हुए। वहीं, सहजराम को कोषाध्यक्ष व आडिटर के पद पर राम प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के महामंत्री/चुनाव अधिकारी सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि शपथ आयुक्त संघ के अध्यक्ष पद पर राम किशोर यादव, सत्यदेव मिश्र व मोहम्मद सलीम ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें 117 शपथ आयुक्त अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतगणना के दौरान राम किशोर यादव को 51 मत, सत्यदेव मिश्र को 62 व मोहम्मद सलीम को चार मत प्राप्त हुए। ऐसे में सत्यदेव मिश्र 11 मतों से विजयी घोषित हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष के पद पर मात्र एक नामांकन होने से सहजराम को तथा आडिटर के पद पर रामप्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी व महामंत्री ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व महामंत्री दिलीप कुमार तिवारी व अरुण कुमार मिश्र मौजूद रहे।