फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा मे रविवार को डॉ. भीम राव अंबेडकर जनचेतना समिति द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 643 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा गाजे बाजे के साथ संत रविदास की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान दीवानी न्यायालय के सामने विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें मुख्य रूप से सांसद मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई बाजार स्थित दीवानी न्यायालय गेट से रविवार को संत रविदास की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोग गाजे बाजे के साथ संत रविदास की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। यह शोभायात्रा ईदगाह, तहसील तिराहा, दहाना, पानी टंकी, मंगलभट्ठा, शंकरी सिंह चौराहा, अस्पताल चौराहा होते हुए न्यायालय गेट पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोग संत रविदास के जयकारे लगाते रहे।
नगर भ्रमण के बाद दीवानी न्यायालय के सामने एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया। साथ ही उन्होंने सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए देश और संविधान की रक्षा का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पवन गौतम, संत कुमार, आशुतोष आजाद, देवेंद्र भंते, शेषराम बौद्ध, सुरेंद्र चौधरी, मोती लाल भारती, सीताराम कनौजिया, पारस नाथ पटेल, संजय कुमार, स्वामी दयाल, दिनेश कुमार, सुधीर कुमार, विजय पाल गौतम, आनंद वाल्मीकि, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार गौतम, ललित कुमार, राजकुमार चौधरी, राम सूरत बौद्ध सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें