फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एक पंप से दूसरे पंप की लगा रहे दाैड़

Wed, 22 Apr 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महरू मूर्तिहा स्थित एडहॉक हमारा पंप में तेल के लिए धूप में खड़े वाहन चालक।-संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर/गिरंट बाजार/गिलौला। तराई में पेट्रोल-डीजल का संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। सोमवार को जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल न होने से अफरातफरी का माहौल रहा। वाहन चालकों को एक पंप से दूसरे पंप की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान कुछ पंप संचालकों पर तेल होने के बाद भी तेल न देने पर कालाबाजारी का आरोप लगा। साथ ही पुलिस की मौजूदगी में वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल का वितरण किया गया। हालांकि जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से जिले के पंपों पर पर्याप्त मात्रा में तेल होने की बात अब भी कही जा रही है।


जमुनहा तहसील क्षेत्र में बैजनाथपुर बदला चौराहा स्थित लालू किसान सेवा केंद्र पर मंगलवार को डीजल-पेट्रोल खत्म रहा। पंप पर पसरे सन्नाटे के बीच कुछ-कुछ मिनट पर वाहन चालक तेल आने की सूचना लेने के लिए पहुंचते रहे। वाहन चालक सोनू, सुरेंद्र, नानमून आदि ने बताया कि सुबह से ही पंप बंद है और तेल का वितरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



जमुनहा तहसील क्षेत्र के महरू मूर्तिहा स्थिति एडहॉक हमारा पंप में मंगलवार सुबह से ही डीजल-पेट्रोल लेने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। पंप के बाहर कड़ी धूप में बाइक सवार लाइन लगाए नोकझोंक करते भी दिखे। पंप पर पुलिस की मौजूदगी में तेल वितरित किया गया।


जमुनहा तहसील के लालपुरवा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोलपंप का शटर गिरा दिखा। वहीं कई बाइक सवार तेल आने की संभावना में पंप पर बाइक खड़ी कर इंतजार करते दिखे। वाहन चालक नरेश, किशन, रोशन लाल, शेर अली आदि ने बताया कि पंप पर दो दिन से डीजल-पेट्रोल नहीं है। लोगों ने पंप संचालक पर डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करने व रात में चुपके से तेल बेचने का भी आरोप लगाया।


गिलौला स्थित आनंद ऑटो मोबाइल्स पर भी डीजल-पेट्रोल लेने वालों की लंबी-ंलंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान आगे बढ़ने की होड़ में बाइक सवारों को आपस में नोकझोंक व धक्का-मुक्की करते भी देखा गया। पंप पर पुलिस की मौजूदगी में वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल दिया गया।


-
जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। अचानक मांग बढ़ने व भीड़ लगने से स्थिति खराब हुई है। वाहन चालकों से अपील है कि आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें। पूर्ति विभाग के अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

दीपक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें