बौद्ध तपोस्थली स्थित गंधकुटी में दर्शन-पूजन करते थाईलैंड के अनुयायी। -संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 45 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गंधकुटी व बोधिवृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। भिक्षु देवानंद ने भगवान बुद्ध के मुख्य उपदेशों पर प्रकाश डाला।