फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विद्यालयों में 31 को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Tue, 28 Oct 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्रों को सरदार पटेल के जीवन के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वतंत्र भारत की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण करने वाले भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद सरदार पटेल के जीवन पर आधारित जागरूकता बैनर व पोस्टर के साथ रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि छात्रों को सरदार पटेल के संघर्ष, दृढ़ता व संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, संवाद, पोस्टर प्रतियोगिता तथा काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र सरदार पटेल के जीवन को समझकर उनसे प्रेरणा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें