फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला है आरएसएस : नरेंद्र

Mon, 06 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना में पथ संचलन करते आरएसएस के कार्यकर्ता। - संवाद
विज्ञापन
इकौना/वीरपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को इकौना में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। पथ संचलन व शाखा कार्यक्रम में विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व आरएसएस जिला सह कार्यवाह सत्य प्रकाश आर्य भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने आरएसएस को राष्ट्रनिर्माण की कार्यशाला बताया।
विज्ञापन



रविवार को आरएसएस के स्वयंसेवक इकौना के रामलीली मैदान में इकट्ठा हुए। पारंपरिक परिधान में मौजूद सभी स्वयंसेवक ने सबसे पहले संघ के शाखा ध्वज को प्रणाम किया और फिर शाखा कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके बाद इकौना तहसील क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर पथ संचलन के बाद सभी वापस रामलीला मैदान पहुंचे।

कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए नगर संघ चालक नरेंद्र जायसवाल ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने पांच लोगों के साथ आरएसएस की स्थापना की थी। स्थापना के बाद से ही आरएसएस के स्वयंसेवक राष्ट्र को समर्पित होकर राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


विश्व के कोने-कोने में जहां कहीं भी हिंदू हैं, वहां आरएसएस की उपस्थिति है। संघ राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला है। इस दौरान नगर कार्यवाह अजय वर्मा, सुरेंद्र कुमार, शिवकुमार, मंगल सुमन, राहुल, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अमन जायसवाल, राजन, सत्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें