फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में रोहित व विनोद ने मारी बाजी

विज्ञापन
इकौना में जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। विश्व किडनी दिवस पर शनिवार को जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना व चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा के एनसीसी कैडेटों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें कैडेटों ने लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जगतजीत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने कहा कि विश्व किडनी दिवस की शुरूआत 2006 में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को किडनी संबंधी रोगों के प्रति जागरूक करना और समस्या का निदान करना है। इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ किडनी डिजीज और इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी की ओर से लगातार बढ़ रही किडनी डिजीज को देख यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने योग के माध्यम से निरोग व स्वस्थ रहने का सुझाव भी दिया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में रोहित यादव व विनोद मौर्य संयुक्त रूप से प्रथम तथा हरिओम तिवारी व जितेंद्र मौर्य द्वितीय और शुभम तथा मुकेश तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर पर राजेश कुमार यादव, राम बिहारी वाजपेई, अरुण कुमार शुक्ला, शशि भूषण शुक्ला आदि एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें