फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गड्ढे में तब्दील हुईं सड़कें, जिम्मेदारों ने 10 साल से नहीं ली सुधि

विज्ञापन
कानीबोझी गांव से कानीबोझी चौराहे तक जाने वाले जर्जर सड़क। - फोटो : कानीबोझी गांव से कानीबोझी चौराहे तक जाने वाले जर्जर सड़क।
विज्ञापन
तुलसीपुर। जिला मुख्यालय व कस्बों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों के साथ-साथ जिले के कई प्रमुख ग्रामीण मार्ग भी खस्ताहाल हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं और बजरियां बिखरी पड़ी हैं। इसके चलते प्रतिदिन दर्जनों राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता का आलम ये है कि 10-10 साल पूर्व बने मार्गों को दोबारा पलट कर देखा तक नहीं गया है। नवीनीकरण तो दूर गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत पैचिंग भी नहीं करवाई गई है। इसके चलते ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा है। प्रस्तुत है पड़ताल करती हुई रिपोर्ट।
विज्ञापन


नहर पटरी मार्ग पर बने जानलेवा गड्ढे
बहराइच-जमुनहा मुख्य मार्ग पर कानीबोझी चौराहे से गुजरी राप्ती नहर की मुख्य शाखा की पटरी पर 10 साल पहले सड़क का निर्माण करवाया गया था। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों राहगीर गुजरते हैं, लेकिन ये सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। सड़क पर कई स्थानों पर बजरियां भी बिखरी हैं, जिससे फिसलकर वाहन चालक लबालब भरी नहर में गिर सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है। गांव निवासी सफीउल्ला, अकबाल आदि ने बताया कि बनने के कुछ साल बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई।

एक बार भी नहीं हुई मरम्मत
बहराइच-जमुनहा मुख्य मार्ग पर बनगई से भवनियापुर जाने वाला मार्ग भी गड्ढों में तब्दील है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं और बजरियां बिखरी पड़ी हैं। गांव निवासी तीरथराम यादव व गीता गुप्ता ने बताया लगभग दस साल पहले सड़क बनवाई गई थी। सड़क बनने के बाद दोबारा कोई भी जिम्मेदार सड़क की मरम्मत या गड्ढों को भरने के लिए नहीं आया। गड्ढों के चलते आए दिन ग्रामीण गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


रात में ज्यादा घातक हो रहे गड्ढे व पत्थर
बहराइच-जमुनहा मुख्य मार्ग से प्रतापपुर गांव जाने वाला मार्ग भी खस्ताहाल है। मार्ग पर जगह-जगह पत्थर व बजरियां बिखरी पड़ी हैं, जिसके चलते राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव निवासी राजेश वर्मा व महेश वर्मा ने बताया कि जगह-जगह सड़क की बजरियां उखड़ी पड़ी हैं। इसके चलते सबसे ज्यादा रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें