फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़कें बन गईं तालाब, हादसे की आशंका

Wed, 05 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
वीरगंज बाजार से सीएचसी मल्हीपुर जाने वाला मार्ग
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों में भरा पानी, बढ़ा रहा परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर / गिलौला (श्रावस्ती)। जमुनहा व गिलौला क्षेत्र के मुख्य मार्ग बदहाल हैं। जिन पर बने गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है और न ही उन पर गिट्टी आदि ही डाली जा रही है। बरसात के कारण यहां सड़क तालाब का स्वरूप ले रही है। जिसमें पानी भर जाने के कारण गड्ढे का अंदाजा न हो पाने से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। जिससे क्षेत्र में जन आक्रोश पनप रहा है।
जमुनहा के बीरगंज बाजार से सीएचसी मल्हीपुर जाने वाले मार्ग पर पुरानी अस्पताल के पास नाली निर्माण नहीं है। ऐसे में बरसात का पानी मुख्य मार्ग पर ही भरा रहता है। वहीं मार्ग पर बने गड्ढे के कारण जहां आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं वाहनों के निकलने से लोगों के कपड़े भी खराब हो रहे हैं। मार्ग की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिलौला से राजापुर होते हुए धनुही जाने वाला मार्ग विगत कई वर्ष से बदहाल है। मार्ग पर बने गड्ढों के कारण इस पर दो पहिया व चौपहिया वाहन चालकों सहित राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात के बाद अब मार्ग पर जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न है। जबकि इसी मार्ग से होकर लोग सावन में गोंडा के खरगूपुर स्थित पांडवकालीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं। ऐसे में मार्ग पर गड्ढे का अंदाजा न हो पाने के कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें