फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ रही संख्या

Tue, 03 Nov 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 जिला चि​कित्सालय में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बदलते मौसम के साथ वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को अस्पताल में परचा बनवाने, चिकित्सक को दिखाने, जांच कराने और दवा लेने के लिए मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में बुखार के लक्षण देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. गोविंद शुक्ला ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बड़े ही नहीं, बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में दवा के साथ एहतियात बरतना जरूरी है।

बुखार में खानपान और आराम का रखें ध्यान
चिकित्सक के मुताबिक, बुखार के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए पर्याप्त पानी पिएं। भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, दाल, सूप और खिचड़ी शामिल करें। संतरा, मौसमी, नींबू, आंवला और अमरूद जैसे फल भी खाएं। कटे फल और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें। पर्याप्त आराम करें और सात से आठ घंटे की नींद लें। तनाव से दूर रहें। नियमित योग और हल्का व्यायाम भी सेहत के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें