फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों की हुई समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर उसके तत्काल निराकरण का निर्देश दिया। इसके साथ ही फरियादियों की शिकायतों का निपटारा गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में एक है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए। जिलास्तरीय अधिकारी शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ का निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
जिससे शिकायतकर्ता को चक्कर न लगाना पड़े। जनशिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही की निर्धारित तिथि तक आख्या अपलोड करें। समीक्षा में पता चला कि अधिशाषी अभियंता विद्युत के पास 02, एसडीएम जमुनहा के पास 03, उपजिलाधिकारी इकौना के पास 01, तहसीलदार भिनगा के पास 01, तहसीलदार इकौना के पास 02, बीडीओ सिरसिया के पास 03, एबीएसए इकौना के पास 03, एबीएसए सिरसिया के पास 01, ईओ नगरपालिका भिनगा के पास 06, ईओ नगर पंचायत इकौना के पास 03, खेल अधिकारी के पास एक शिकायत निपटारे के लिए लंबित पड़ी है।
विज्ञापन

पीओ डूडा के पास 05, खनन निरीक्षक के पास 01, सीएचसी गिलौला के पास 01, औषधि निरीक्षक के पास 01, मत्स्य की 01, खादी ग्रामोद्योग की 02, उपनिदेशक कृषि की 02, कृषि अधिकारी की 01, एडीओ पंचायत हरिहरपुररानी की 02, एडीओ पंचायत सिरसिया की 01 एवं सीडीपीओ इकौना से जुड़ी एक शिकायत समय सीमा बीत जाने के बाद भी निस्तारण के लिए लंबित है। जिसके तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया गया। बैठक में उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी, तहसीलदार इकौना शिवध्यान पांडे, तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडे, एडीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें