फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, बाजार में भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बकरीद का त्योहार जिले में शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए मुस्लिम परिवारों में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोग त्योहार पर सेवइयों के साथ चटपटे व्यंजन भी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। त्योहारों के मद्देनजर मुख्यालय भिनगा सहित जिले के अन्य प्रमुख बाजारों में शुक्रवार को चहल पहल देखी गई। देर शाम जब तक बाजार खुले रहे, खरीदारों के आने का सिलसिला चलता रहा। वहीं रेडीमेड कपड़ों, कुर्ता-पाजामा, टोपी, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी ग्राहक नजर आए।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर मुस्लिम परिवारों में सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इसके लिए शुक्रवार को जहां कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी की गई। वहीं त्योहार को देखते हुए बकरों की कीमतों में भी भारी इजाफा देखने को मिला। वहीं बकरीद पर कुर्बानी के लिए इकौना व भिनगा क्षेत्र में सबसे महंगा बकरा लगभग पच्चीस हजार रुपये में बिका। त्यौहार के मद्देनजर बाजार में काफी चहल पहल देखने को मिली। सेंवई की दुकानों सहित चूड़ी व कपड़े की दुकानों में भी काफी चहल पहल रही।
यही स्थिति जिले में जमुनहा, गिलौला, इकौना, सिरसिया, तालबघौड़ा व लक्ष्मनपुर आदि बाजारों का भी है। जहां त्योहार की तैयारियों को लेकर बाजारों में काफी चहल पहल दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन की ओर से जिले में अमन चैन बना रहे, इसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही लोग अपने घरों पर ही नमाज अदा करें इसके लिए सभी थानों व पुलिस चौकियों में शांति समितियों की बैठक कर धर्म गुरुओं से अपील कराई गई है। आज बकरीद पर लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करने, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी का ख्याल रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें