फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जमुनहा तहसील परिसर में राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लेखपाल।  - संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। फतेहपुर जिले में लेखपाल की मौत से आक्रोशित राजस्व कर्मियों ने शुक्रवार को जमुनहा तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजय कुमार राय को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन के जरिये तहसील अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने कहा कि काम के दबाव व अधिकारियों की ओर से वैवाहिक अवकाश न दिए जाने से आहत फतेहपुर में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार ने आत्महत्या कर ली। लेखपालों ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एफआईआर में मुख्य आरोपी संजय कुमार सक्सेना का नाम शामिल करने, मृतक की माता को 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की।

लेखपालों ने कहा कि एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए, जिससे कर्मियों पर कम समय में काम पूरा करने का दबाव न रहे। इस मौके पर लेखपाल आशुतोष पांडेय, सुरेश खन्ना, अमरचंद, नितिन कुशवाहा, राहुल सिंह, रविंद्र पाठक व नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें