फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समस्याओं का समय से निस्तारण कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट

Fri, 22 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट में डीएम अजय कुमार द्विवेदी व पुलिस कार्यालय में एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने जनता दर्शन के दौरान पीड़ित की समस्याओं को सुना। इस दौरान डीएम के समक्ष नौ व एएसपी के समक्ष 16 शिकायतें आई। शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों ने संबंधितों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में डीएम ने पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों को समाधान कराने का निर्देश दिया। कहा कि निस्तारण कराने में समय का विशेष ध्यान रखें। सभी समस्याओं का समय से निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने में दोनों पक्षों में आपसी समन्वय होना जरूरी है। एक पक्षीय कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

वहीं पुलिस कार्यालय में भी एएसपी ने जनता दर्शन में पीड़ितों की समस्या को सुना। इस दौरान उनके पास 16 पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें मारपीट की पांच, जमीन संबंधी तीन, महिला संबंधी तीन व पांच शिकायतें अन्य मामलों से संबंधित थीं। एएसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को समस्या का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें