गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास करती पुलिस। स्रोत - पुलिस
श्रावस्ती। गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी अब अंतिम चरण में है। शनिवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इसमें एसपी राहुल भाटी व एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम शामिल हुए। दोनों ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि परेड के लिए प्रथम कमांडर सीओ लाइन आलोक कुमार सिंह, द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार और तृतीय कमांडर उपनिरीक्षक विनोद कुमार राणा को बनाया गया है। परेड को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न टोलियां बनाई गई हैं। इस दौरान सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा, सीओ इकौना भरत पासवान व अन्य मौजूद रहे।