श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत लालपुर में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों के 140 पशुओं के सेहत की जांच किया गया।
कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि शिविर में पशु चिकित्सालय सोनवा के पशु चिकित्सक डॉ. इमरान खान और एसएसबी की पशु चिकित्सा टीम मौजूद रही। शिविर में छोटा तकिया, बड़ा तकिया और लालपुर के कुल 37 ग्रामीणों ने अपना पंजीकरण करवाया। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, संतुलित आहार और रोगों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई।