फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय सीमा में बदलें खराब ट्रांसफार्मर : डीएम

Sun, 26 Jul 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर शुक्रवार शाम डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों को बदलने आदि की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में सभी लोग शासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति सुनिश्चित करें। आंधी-तूफान या तकनीकी खराबी आने पर क्विक रिस्पांस टीम तुरंत सक्रिय होकर फॉल्ट ठीक करे। फुंके या खराब हुए ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता पर बदला जाए, इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण हेल्पलाइन नंबर 1912 और कंट्रोल रूम को सक्रिय करने, उपभोक्ताओं को बिजली कटने का सही कारण और बहाली का समय बताना भी सुनिश्चित करें। ड्यूटी में कोताही बरतने वाले और फीडर मॉनिटरिंग में फेल होने वाले वितरण अधिकारियों व इंजीनियरों के खिलाफ निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिशाषी अभियंता राज नारायन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें