फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसपी से मिले परिजन, सिलसिलेवार दिया बयान

Mon, 05 Jun 2023 07:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला में बालिका की हत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। गिलौला में फुसला कर ले जाई गई बालिका की हत्या के मामले में सोमवार को परिवारीजन एएसपी से मिले। इस मौके पर उन्होंने फिर से पुलिस को सिलसिलेवार घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही कम समय में ही पूरे प्रकरण का खुलासा करने के लिए बधाई भी दी।
गिलौला थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक युवक पास में रहने वाली बालिका को अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। शव नहर के किनारे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही बरामरद कर लिया था। इस प्रकरण में मृतक के माता-पिता सोमवार को एएसपी प्रवीण कुमार यादव से मिले। उन्होंने बताया कि आरोपी मेरे घर पर दोपहर एक से डेढ़ बजे के आस पास आया था। मेरी बेटी को बुलाकर ले गया। इसके बाद तीन बजे तक जब लड़की वापस नहीं आई तो मैं उसे खोजने आरोपी के घर गया। वहां भी ताला लगा था। काफी देर खोजने के बाद जब वह नहीं मिली तो मैंने शाम छह बजे 1090 व 112 पर फोन किया था। इसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मेरी पुत्री का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी ने बताया कि रात में ही बालिका को खोजने के लिए तीन टीमें गठित की गईं थीं। इन टीमों में बलरामपुर, बहराइच व एक स्पेशल टीम दरगाह मेले में लगाई गई थी। सीओ इकौना भिनगा व जमुनहा भी टीम के साथ फील्ड में थे। पूरी रात आसपास के जंगल व गांव के रास्तों पर तलाश की गई। सुबह बालिका का शव खोज निकाला गया। इसके साथ ही टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में यदि कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसे भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। कम समय में ही प्रकरण का खुलासा करने पर परिवारीजन पूर्ण रूप से संतुष्ट थे। उन्होंने एसपी को धन्यवाद देने हुआ आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें