फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मंदिर में शादी कर रुमायशा बनीं रीना

विज्ञापन
हिंदू यूवक से रीना बनकर मंदिर में शादी करती रुमायशा  ।
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ... मम्मी-पापा आप जहां हैं खुश रहे, मैं भी खुश हूं। मुझे खोजने की कोशिश न करें और न ही कोई केस ही दर्ज कराएं। मैंने मंदिर में विनोद से विवाह कर लिया है। यह कहना है श्रावस्ती निवासी रुमायशा का, जो अब रीना बन चुकी हैं।
विज्ञापन

रुमायशा व विनोद की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। कुछ दिन पूर्व पूरनपुर निवासी विनोद रुमायशा के गांव में टाइल्स लगाने आया था। इस दौरान उसे रुमायशा दिखी तो दोनों एक दूजे को अपना दिल दे बैठे। दोनों का प्यार कुछ ऐसा परवान चढ़ा तो दोनों फोन पर बातें करने लगे। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसने अपनी बेटी पर दबाव बनाना शुरू किया, इस बीच उसे प्रताड़ित भी किया गया। इससे तंग आकर रुमायशा मौका पाकर पूरनपुर पहुंच गई। वहां धर्म व मजहब की दीवार तोड़ते हुए रुमायशा रीना बन गई। इसके बाद उसने एक मंदिर में जाकर विनोद से विवाह कर लिया।
बाद में उसने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो से तेजी से वायरल हो रहा हे। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इसमें रीना यह कहती सुनी जा रही है कि मैं मुस्लिम हूं लेकिन हिंदू धर्म मुझे पसंद हैं। मैने विनोद से शादी की है। मैं इनके साथ खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें