फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटा पानी तो तेंदुआ मार्ग पर आवागमन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में विगत दिनों हुई बरसात के बाद मौसम सामान्य हो चुका है। ऐसे में सिरसिया क्षेत्र के पहाड़ी नालों सहित भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाले का जलस्तर भी कम हो गया है। जिससे भिनगा तालबघौड़ा मार्ग पर आवागमन बहाल हो गया है। हालांकि तेंदुआ रतनपुर गांव के निकट केन नाले पर बने पुल के ऊपर से हल्का पानी अब भी बह रहा है। वहीं लक्ष्मनपुर मार्ग पर रेहली विशुनपुर के निकट स्थित डिप पर पानी का बहाव कुछ कम हुआ है। इसके बाद भी लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बड़े वाहनों का आवागमन अब भी अवरुद्ध है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ों सहित जिले में शनिवार सुबह से बरसात नहीं हुई है। इससे सिरसिया क्षेत्र में बहने वाले भैंसाही, सूरज कुंडा, हथियाकुंडा, लौकिहिवा आदि पहाड़ी नालों का जलस्तर पूरी तरह से सामान्य हो गया है। वहीं भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाले का जलस्तर भी घटा है। जिससे भिनगा तालबघौड़ा मार्ग पर बह रहा पानी अब सामान्य हो जाने से वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो गया है। इस मार्ग पर तेंदुआ रतनपुर गांव के निकट पुल पर अब भी चार से छह इंच पानी बह रहा है।
यदि रात में बरसात न हुई तो सोमवार को यहां स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी। केन नाले के घटे जलस्तर के कारण भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित रेहली विशुनपुर डिप पर पानी का बहाव कुछ कम हो गया है। ऐसे में लोग पानी से होकर डिप पार करने लगे हैं। हालांकि यहां अभी भी बड़े वाहनों का आवागमन ठप है। ऐसे में लोग आवागमन के लिए पैदल डिप पार कर वाहनों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

केन नाले का जलस्तर घटने के बावजूद भिनगा जंगल अब भी पानी से लबालब भरा हुआ है। इससे जंगली जीव जंतु के प्रकृति वास का संकट उत्पन्न है। यही स्थिति जमुनहा के ककरदरी व सिरसिया के सोहेलवा जंगल की भी है। इससे अब जल भराव के कारण जंगली जीव ऊंचे स्थान की तलाश में आबादी की ओर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें