फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती का घट रहा जलस्तर, तेज हुई कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राप्ती नदी का जलस्तर गुरुवार तेजी के साथ घट रहा है। लेकिन इसके बावजूद राप्ती नदी अभी भी खतरे के निशान से काफी ऊपर है। राप्ती नदी के तटीय इलाके में बसे गांवों में कटान व जलभराव है। कुछ गांवों के ग्रामीण कटान को देखते हुए अपने पक्के मकान को तोड़ कर मलवा सहित सुरक्षित स्थान की ओर निकल रहे हैं। इसी के साथ भिनगा जमुनहा का जमीनी संपर्क एक ओर से कट गया है। गुरुवार को जलस्तर 128.10 सेमी पर पहुंच गया जो कि खतरे के निशान 127.7 सेमी. से 40 सेमी. ऊपर है। जबकि बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेमी. ऊपर पहुंच गया था।
विज्ञापन

लगातार जिले में हो रही बरसात के कारण राप्ती नदी अपना तांडव शुरू कर चुकी है। सुबह से ही राप्ती नदी मधवापुर सहित कुछ इलाकों में तेजी से कटान कर रही है। इसको देखते हुए मधवापुर, भगवानुपर गांव में अमेरिका प्रसाद व कमला प्रसाद अपने घरों को तोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर घर का सभी सामान व मलवा लेकर निकल चुके हैं। ताकि जहां वह अपना आशियाना बनाएं। वहां इस मलवे का उपयोग कर सकें। यही स्थिति भगवानपुर गांव का भी है। जहां राप्ती नदी गांव को काट रही है। जबकि भंगहा पुलिस चौकी अंतर्गत गोंडरा राजावीरपुर से भंगहा बाजार का संपर्क कट चुका है। जिसके चलते कई गांव एक दूसरे से जुड़ नहीं पा रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जमुनहा व हरिहरपुरनी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी गई है। ताकि करंट से कोई दुर्घटना न हो सके।
यह गांव बाढ़ से हुए प्रभावित
वीरपुर, सर्रा, लक्ष्मरनपुर सेमरहनिया, संगमपुरवा, बेलरी, गंगाभागड़, मुजेहना, अमवा, शाहपुर कला, अशरफ नगर, टिकुइया, सुल्तानजोत, मनिकापुर, जरकुसहा, मनिकाचौक, महरौली, अलीनगर धर्मनगर, अशरफ नगर, कोकल, सुल्तानजोत, बरंगा, नेवादा भोजपुर, राजापुर वीरपुर, खजुहा झनझिनिया, तिलकपुर, शिकारी, लौकिहा, मोहनपुर, गोडऱा रेहरा,नाउन मनकापुर के साथ लालबोझा दर्वेश गांव व डिलवा के पास नदी ज्यादा कटान कर रही है।
विज्ञापन

इन गांवों में नदी कर रही घरों का कटान
राप्त्ी नदी मौजूदा समय में जमुनहा के भगवानपुर निवासी अमेरिका प्रसाद, कमला प्रसाद सहित अन्य लोगों के घरों का कटान कर रही है। राप्ती नदी की विभीषिका को देखते हुए सभी लोग अपने अपने आशियाने को उजाड़ कर सुरक्षित स्थान की तरफ जा रहे हैं। यही स्थिति कुछ अन्य गांवों का है। जहां लोग अपने पक्के मकान को तोड़ रहे हैं।
जमुनहा तहसील का जमीनी संपर्क जिला मुख्यालय से कटा
मधवापुर घाट के साथ ही तिलकपुर मोड़ के पास राप्ती नदी लगातार कटान कर रही है। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। यहां तक कि कुछ ऐसे भी स्थान हैं जहां मुख्य मार्ग से काफी ऊपर पानी बह रहा है। जिसके चलते यह देख पाना संभव नहीं है कि कहां कहां सड़क कटानग्रस्त हैं। ऐसे स्थिति में जमुनहा तहसील का जमीनी संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।
मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
विकास खंड सिरसिया के दुर्गापुर केपी से सिरसिया जाने वाला मार्ग कट गया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात से दुर्गापुर केपी नाले में बाढ़ का पानी आ जाने से सड़क कट गई। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोटरसाइकिल बही, युवक बचा
लालपुर महरी निवासी दिनेश कुमार (25) पुत्र संतराम बुधवार को अपनी ससुराल इकौना थाना क्षेत्र के ओड़ाझार गया था। गुरुवार को वह वापस अपने घर आ रहा था। रेवलिया के खड़ंजा मार्ग पर करीब चार फिट पानी होने के कारण व मार्ग कटा होने के कारण मोटर साइकिल सहित पानी में बह गया। करीब सौ मीटर दूर दिनेश कुमार पेड़ की ओट पा गया। जिससे वह पानी से बाहर आ सका। जबकि मोटरसाइकिल का अभी कोई पता नहीं चल सका है।
अधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरान
बाढ़ की संभावनाओं व स्थिति को देखते हुए डीएम टीके शिबु, एडीएम योगानंद पांडे सहित अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र मधवापुर घाट, राप्ती बैराज सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा करके स्थिति का अनुमान लगाया।
राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। कुछ स्थानों से कटान की सूचना भी आई है। लेकिन अभी स्थिति सामान्य है। पानी तेजी के साथ निकल रहा है। उम्मीद है कि यदि बरसात नहीं हुई तो देर रात तक राप्ती नदी का जलस्तर पूर्ण रूप से सामान्य हो जाएगा। -योगानंद पांडे एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें