फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। अहिरा घासी निवासी एक युवक बुधवार शाम किसी काम से घर से बाहर गया था। गुरुवार सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में आम के पेड़ पर लुंगी के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के अहिराघासी निवासी अदालत (44) पुत्र रामतेज बुधवार शाम घर से किसी काम के लिए निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों द्वारा युवक की तलाश की गई। इसके बाद भी युवक का कहीं कोई पता न चला। गुरुवार सुबह गांव के पश्चिम उसी के खेत में लगे आम के पेड़ पर लुंगी के फंदे के सहारे अदालत का शव लटकता मिला।
देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिवारीजनों व गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को ग्रामीणों के सहयोग से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें