फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती ने तेज की कटान, 100 मीटर तटबंध नदी में समाया

विज्ञापन
कछार में तेजी से कटान कर रही राप्ती नदी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। घटते जलस्तर के साथ ही राप्ती नदी की धारा ने अपने किनारों पर कटान तेज कर दिया है। इसके चलते जहां सौ मीटर तटबंध कट कर नदी में समाहित हो गया। वहीं कई बीघा कृषि भूमि भी फसल सहित कट कर नदी की धारा में विलीन हो गई है। राप्ती की धाराएं अब भी तेजी से कटान कर रही है। जिसे देख कछारवासियों की धड़कनें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

नेपाल सहित पहाड़ों पर विगत दिनों हुई बरसात के बाद राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। जो अब धीरे धीरे घट रहा है। घटते जलस्तर के साथ ही नदी की धाराओं ने अपने किनारों पर कटान तेज कर दी है। इसके चलते जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम भवानीनगर परसिया के मजरा परसिया स्थित परसा डेहरिया तिलकपुर तटबंध 100 मीटर कटकर राप्ती नदी में समाहित हो गया है। वहीं तटबंध के निकट स्थित किसान बदलूराम, मातबर प्रसाद का खेत भी अब काट कर राप्ती नदी अपने में समाहित कर रही है। इतना ही नहीं नदी के कछार में बसा मनिकापुर गांव में साढ़े सैतीस बीघा, मनिकापुर पाझा में 25 बीघा, परिसिया गांव में 25 बीघा कृषि भूमि फसल सहित कट कर नदी की धारा में समाहित हो चुकी है।
यही स्थिति कछार क्षेत्र में बसे अन्य गांवों की भी है। जहां राप्ती नदी की धारा खेत खलिहान व चकमार्ग आदि को काट कर अपनी धारा में विलीन करने के लिए आगे बढ़ रही है। वहीं तटबंध के अन्य हिस्सों को कटने से बचाने के लिए बाढ़ खंड की ओर से युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य कराया जा रहा है। इतना ही नहीं कटान की सूचना के बाद मौके पर उपजिलाधिकारी जमुनहा प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार नारायण सिंह, हल्का लेखपाल बदरुल हक आदि मौजूद हैं। जिनके द्वारा बचाव कार्य का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें