फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल घोटाले से संबंधित फाइलें गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। नगर पंचायत इकौना में कान्हा गोआश्रम के घोटाले से संबंधित फाइल गायब हो गई। इस मामले में नगर पंचायत प्रशासक की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सात लोगो ले विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

विदित हो कि नगर पंचायत इकौना के मोहल्ला गौतम नगर में वर्ष 2016/17 में कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत आदर्श गोशाला का निर्माण कराया गया था। इस गौशाला के निर्माण कार्य को लेकर सभासदों ने शासन व मंडलायुक्त के यहां शिकायत दर्ज कराई थी। मंडलायुक्त की जांच में करीब 58 लाख रुपये के घोटाले की पुष्टि हुई थी। मंडलायुक्त ने घोटाले की रकम नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी समेत अन्य जिम्मेदारों से वसूल करने के आदेश दिए थे। साथ ही धन की वसूली न होने पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे।
मडलायुक्त के आदेश के विरुद्ध नगर पंचायत अध्यक्ष से उच्च न्यायालय में गुहार लगाई गई थी। इसी दौरान जिला प्रशासन की तरफ से गोशाला निर्माण की मूल पत्रावली की तलाश शुरू की गई। तब पता चला कि नगर पंचायत कार्यालय से पत्रावली गायब है। गायब पत्रावली को लेकर नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों व अध्यक्ष द्वारा एक दूसरे पर पत्रावली गायब होने का आरोप लगाया जाने लगा। इस संबंध में विगत दिनों इकौना थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष व कर्मचारियों की पंचायत भी हुई। जिसमें कर्मचारियों ने पत्रावली अध्यक्ष के पास होने तथा अध्यक्ष द्वारा पत्रावली कर्मचारियों के पास होने का आरोप लगाया गया। काफी दिनों बाद भी फाइल न मिलने से नगर पंचायत प्रशासक शिवध्यान पांडेय द्वारा इकौना थाने में अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार गुप्ता व उनके रिश्तेदार (साले) रामप्रताप गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी प्रेमनाथ, लिपिक ज्योत्सना श्रीवास्तव व भगतराम यादव, सेवा निवृत्त लिपिक इशरत हुसैन व चपरासी महात्मा प्रसाद के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें